कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
कतर के अमीर से नेपाल के उपराष्ट्रपति की शिष्टाचार भेंट


काठमांडू, 16 जुलाई (हि.स.)। नेपाल के उपराष्ट्रपति रामसहाय प्रसाद यादव ने कतर के अमीर (राजा) शेख तमीम बिन हमद अल थानी से दोहा में शिष्टाचार भेंट की। उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, कतर यात्रा के दौरान दोहा स्थित लुसैल पैलेस में दोनों नेताओं के बीच उच्चस्तरीय मुलाकात हुई।

उपराष्ट्रपति यादव कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर नेपाल सरकार और नेपाली जनता की ओर से श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर पहुंचे हैं। भेंट के दौरान उन्होंने अमीर शेख तमीम, शाही परिवार तथा कतर की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान होने की कामना की।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति यादव ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल की ओर से भेजा गया शोक एवं संवेदना संदेश अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंपा। बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तथा कतर के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story