त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ा, कृष्णभीर में भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग अवरुद्ध

WhatsApp Channel Join Now
त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ा, कृष्णभीर में भूस्खलन से पृथ्वी राजमार्ग अवरुद्ध


काठमांडू, 30 अगस्त (हि.स.)। धादिंग जिले के कृष्णभीर में भूस्खलन होने के बाद पृथ्वी राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। त्रिशूली नदी में रविवार को बाढ़ के पानी का स्तर बढ़ने के बाद भूस्खलन हुआ।

काठमांडू ट्रैफिक कार्यालय के अनुसार त्रिशूली नदी के कटाव के कारण कृष्णभीर क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, जिससे सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित हो गया है। त्रिशूली नदी में आज फिर आई भारी बाढ़ के कारण सड़क धंस गई थी। बाढ़ का तेज बहाव सड़क की दीवार से टकराने के बाद कटाव बढ़ता गया, जिसके चलते सड़क धंस गई।

कार्यालय के प्रवक्ता नरेशराज सुवेदी ने बताया कि पृथ्वी राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण इसी मार्ग से चलने वाले वाहनों को काठमांडू में ही रोक दिया गया है।

जिला पुलिस कार्यालय धादिंग के डीएसपी प्रकाश दाहाल के अनुसार सड़क धंसने का सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क धंसने के बाद अब लोगों के लिए पैदल चलना भी जोखिमपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि सड़क बीच तक धंस गई है। हमने पैदल चलने पर भी रोक लगा दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story