नेपाल के शेयर बाजार के डेटा सर्वर में समस्या, कारोबार दिन भर के लिए स्थगित

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के शेयर बाजार के डेटा सर्वर में समस्या, कारोबार दिन भर के लिए स्थगित


नेपाल के शेयर बाजार के डेटा सर्वर में समस्या, कारोबार दिन भर के लिए स्थगित


काठमांडू, 21 सितंबर (हि.स.)। नेपाल स्टॉक एक्सचेंज (नेप्से) ने आज होने वाले नियमित शेयर कारोबार को स्थगित कर दिया है। नेप्से के अनुसार, 72 कारोबार सदस्य कंपनियों के सर्वर जिन्हें डेटा सेंटर डेटा हब प्राइवेट लिमिटेड में रखा गया है, वहां आज सुबह से तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई । समस्या के समाधान के लिए प्रयास जारी रहे, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया जा सका है।

ऐसी स्थिति में कारोबार संचालित करने पर नेप्से की कारोबार प्रणाली को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। इसी वजह से स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन ऑफ नेपाल ने आज का शेयर कारोबार स्थगित करने का अनुरोध किया था।

एसोसिएशन के अनुरोध के आधार पर नेप्से ने शेयर मार्केट सूचीकरण तथा कारोबार नियमावली के तहत आज का नियमित शेयर कारोबार स्थगित करने का निर्णय लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story