रवि लामिछाने तीन दिवसीय निजी और पारिवारिक तीर्थयात्रा पर आज भारत जाएंगे

WhatsApp Channel Join Now
रवि लामिछाने तीन दिवसीय निजी और पारिवारिक तीर्थयात्रा पर आज भारत जाएंगे


काठमांडू, 23 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल की सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के सभापति रवि लामिछाने तीन दिवसीय दौरे पर भारत जाने वाले हैं। उनकी इस यात्रा को निजी और पारिवारिक तीर्थयात्रा बताया गया है। वह शुक्रवार से तीन दिनों के लिए भारत रवाना होंगे। उनके निजी सचिवालय ने यह जानकारी दी है।

निजी सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तीन दिवसीय आध्यात्मिक और पारिवारिक यात्रा पूरी करने के बाद लामिछाने स्वदेश लौट आएंगे।

यात्रा के दौरान लामिछाने अपने परिवार के साथ भारत के उत्तराखंड स्थित नैनीताल में कैंची धाम और असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765281 Articles

Share this story