नेपाल में भारत के सहयोग से बन रहे रेलवे ट्रैक का काम मुआवजा विवाद के कारण रुका

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में भारत के सहयोग से बन रहे रेलवे ट्रैक का काम मुआवजा विवाद के कारण रुका


काठमांडू, 19 मार्च (हि.स.)। नेपाल में भारत के आर्थिक सहयोग से बन रहे रेलवे ट्रैक का काम मुआवजा विवाद के कारण रुक गया है। पूर्व–पश्चिम रेलवे परियोजना का काम बर्दिबास नगरपालिका क्षेत्र में 14 प्रभावित व्यक्तियों के मुआवजा विवाद के चलते प्रभावित हुआ है।

भारत के सहयोग से जयनगर से महोत्तरी जिले की भंगहा नगरपालिका स्थित रेलवे स्टेशन तक रेल सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है। लेकिन भंगहा से बर्दिबास तक का निर्माण कार्य मुआवजा भुगतान न होने के कारण रुक गया है। इन 14 प्रभावित लोगों को लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है। रेलवे विभाग ने इस राशि की निकासी के लिए भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात मंत्रालय से अनुरोध किया है।

मुआवजा न मिलने से नाराज प्रभावित लोगों ने मजबूर होकर बर्दिबास में रेलवे निर्माण कार्य को रोक दिया। इस रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य कर रही कोंकण रेलवे ने नेपाल सरकार को पत्र लिख कर मुआवजा विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह किया है। कोंकण रेलवे के तरफ से भारतीय दूतावास ने नेपाल के भौतिक योजना तथा यातायात मंत्रालय और रेल विभाग को पत्र भेजकर इस मामले को सुलझा कर रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य को निर्बाध आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story