नेपाल : सहकारी ठगी मामले में रवि लामिछाने को बड़ी राहत, संगठित अपराध और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप खारिज
Jun 16, 2026, 11:33 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
काठमांडू, 16 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) अध्यक्ष रवि लामिछाने को कानूनी प्रक्रिया में एक और राहत मिली है। रुपन्देही जिला अदालत ने उनके खिलाफ लगाए गए संगठित अपराध (ऑर्गनाइज्ड क्राइम) और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े आरोपों को मंगलवार को खारिज कर दिया ।
सहकारी ठग का मूल मामला अभी भी जारी रहेगा।
न्यायाधीश रमेश कांत अधिकारी की एकल पीठ ने अतिरिक्त आरोपों को हटाने का आदेश दिया। अदालत के आदेश से इस मामले के अन्य आरोपितों को भी राहत मिली है, जिनमें फरार जीभी राई और जेल में बंद कुमार रमतेल शामिल हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

