राष्ट्रपति पौडेल ने दशहरे पर काठमांडू के प्रमुख शक्तिपीठों में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति पौडेल ने दशहरे पर काठमांडू के प्रमुख शक्तिपीठों में की पूजा-अर्चना


काठमांडू, 19 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने दशहरा के अवसर पर सोमवार को काठमांडू घाटी के विभिन्न शक्तिपीठों के दर्शन और पूजा-अर्चना कर टीका-प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पौडेल ने प्रथम महिला सबिता पौडेल के साथ घाटी के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल नक्साल भगवती मंदिर, गुह्येश्वरी मंदिर, मैतीदेवी मंदिर, कालिकास्थान, भद्रकाली मंदिर, नरदेवी मंदिर, रक्तकाली मंदिर, इन्द्रायणी मंदिर और शोभा भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा टीका-प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र के महाष्टमी को शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा भवानी की विशेष आराधना का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु देवी की पूजा-अर्चना, पाठ और दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचते हैं। दशहरे के दौरान काठमांडू सहित देशभर के शक्तिपीठों में पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story