नेपाल में राष्ट्रपति के नीति एवं कार्यक्रम पेश करने के बीच प्रधानमंत्री सदन छोड़ कर गए

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में राष्ट्रपति के नीति एवं कार्यक्रम पेश करने के बीच प्रधानमंत्री सदन छोड़ कर गए


काठमांडू, 11 मई (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह सोमवार को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल द्वारा संसद की संयुक्त बैठक में सरकार की नीति और कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने के दौरान बीच में ही सदन से बाहर चले गए।

संसद में मौजूद सांसदों के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा सरकार की नीति तथा कार्यक्रम के प्रस्तुत करने के दौरान प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह बीच में ही सदन छोड़कर चले गए। एक सांसद ने बताया कि करीब आधे घंटे तक बैठक में मौजूद रहे, लेकिन नीति और कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण जारी रहने के दौरान ही सदन छोड़कर चले गए।

प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के उपनेता अभिषेक प्रताप शाह ने बताया, “करीब आधे घंटे तक वह वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले के बगल में बैठे थे। उसके बाद वह बाहर चले गए।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति दस्तावेज पढ़ ही रहे थे, तभी प्रधानमंत्री सदन से निकला जाना सामान्य शिष्टाचार के खिलाफ है।

सामान्य संसदीय परंपरा के अनुसार, सरकार प्रमुख से अपेक्षा की जाती है कि वह राष्ट्र प्रमुख द्वारा नीति और कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने के दौरान सदन में उपस्थित रहें। हालांकि, प्रधानमंत्री के बीच में ही सदन छोड़कर जाने की घटना ने संसद के भीतर विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

सांसदों ने यह भी बताया कि संसद में औपचारिक रूप से पढ़े जाने से पहले प्रधानमंत्री ने स्वयं राष्ट्रपति को नीति और कार्यक्रम का दस्तावेज प्रस्तुत किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story