राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया


राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया


काठमांडू, 07 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भोटेकोशी बाढ़ से प्रभावित नुवाकोट जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान राष्ट्रपति पौडेल को जिला आपदा प्रबंधन समिति ने प्रभावित क्षेत्रों में जारी खोज एवं बचाव अभियान, राहत वितरण, होल्डिंग सेंटरों के प्रबंधन तथा पुनर्वास प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

मुख्य जिला अधिकारी शम्भु प्रसाद रेग्मी और समिति के अन्य सदस्यों ने राष्ट्रपति को जिले में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के बारे में जानकारी दी। रेग्मी ने खोज एवं बचाव, राहत वितरण, प्रभावित समुदायों के पुनर्वास तथा तत्काल पुनर्निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

राष्ट्रपति पौडेल ने विदुर नगरपालिका-2 स्थित कवर हॉल में बनाए गए होल्डिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया। वहां उन्होंने रसुवा और नुवाकोट के बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की, जो इस केंद्र में शरण लिए हुए हैं। बातचीत के दौरान प्रभावित लोगों ने विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ से हुए नुकसान और तबाही के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से खोज एवं बचाव, राहत वितरण और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए तैयारियों को और मजबूत करने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story