नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 24 भारतीय गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 24 भारतीय गिरफ्तार


नेपाल में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, 24 भारतीय गिरफ्तार


काठमांडू, 19 फरवरी (हि.स.)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में किराए का घर लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने एक और गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह में शामिल 24 भारतीय युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

काठमांडू पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात को बूढ़ा-नीलकंठ इलाके में ऑनलाइन सट्टेबाजी की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापा मारकर 24 युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 21 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, 50 से अधिक प्रयोग किया हुआ इंडियन कंपनियों का सिमकार्ड, 5 राउटर और हिसाब-किताब रखने के लिए 10 डायरी बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के एसएसपी रमेश बस्नेत ने पत्रकारों को बताया कि पिछले हफ्ते ही एक अन्य भारतीय गिरोह के भंडाफोड़ के बाद जब आगे की जांच शुरू की गई तो इस ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पता चला। इस बार पकड़े गए गिरोह के लोग आज से शुरू हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट में सट्टेबाजी के लिए भारत, पाकिस्तान सहित खाड़ी देश के लोगों से संपर्क की फिराक में थे। सट्टेबाजी के लिए ह्वाट्सऐप और टेलीग्राम ऐप का प्रयोग किया जा रहा था।

इनकी हुई गिरफ्तारी-

1- मोहम्मद चांद, 29 वर्ष, सीतामढ़ी, बिहार

2- मोहम्मद नफीस, 33 वर्ष, जहानाबाद

3- मोहम्मद वसीम, 29 वर्ष, सीतामढ़ी

4- रियाज अहमद, 24 वर्ष, दरभंगा

5- मोहम्मद शाहनवाज, 26 वर्ष, सीतामढ़ी

6- जमालुद्दीन शेख, 26 वर्ष, सीतामढ़ी

7- मोहम्मद हामिद रजा, 28 वर्ष, सारण

8- मोहम्मद ओवास, 26 वर्ष, दरभंगा

9- अनीश शेख, 30 वर्ष, पूर्वी चंपारण जिला

10- आलम शेख, 22 वर्ष, सीतामढ़ी

11. मसरूद्दीन शेख 23 वर्ष, सीतामढ़ी

12. मोहम्मद नदीम, 23 वर्ष, सीतामढ़ी

13. मोहम्मद नदीम, 22 वर्ष, दरभंगा

14. मोहम्मद इमरान, 21 वर्ष, दरभंगा

15. मोहम्मद हिमायत, 33 वर्ष, सीतामढ़ी

16. मोहम्मद जनसर, 23 वर्ष, दरभंगा

17. मोहम्मद बिलाल, 22 वर्ष, मुजफ्फरपुर

18. मोहम्मद असीम, 26 वर्ष, सीतामढ़ी

19. मोहम्मद सरफराज, 22 वर्ष, वैशाली

20. मोहम्मद दानिश, 20 वर्ष, मुजफ्फरपुर

21. मनीष कुमार, 24 वर्ष, पूर्वी चंपारण

22- अजय कुमार, 30 वर्ष, पटना

23- गुलफाम खान, 25 वर्ष, आजमगढ़, उत्तरप्रदेश

24- जय कुमार, 34 वर्ष, कौशांबी, उत्तर प्रदेश।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story