सुशीला कार्की ने पशुपतिनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
सुशीला कार्की ने पशुपतिनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक


काठमांडू, 18 मार्च (हि.स.)। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज सुबह अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पशुपतिनाथ मन्दिर में दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि हाल ही में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद उन्होंने अपने आराध्यदेव पशुपतिनाथ को धन्यवाद स्वरूप यह पूजा अर्पित की। यह जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है।

सचिवालय के अनुसार, कार्की ने देश को शांति और स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ाने में सभी पक्षों से मिले सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही, उन्होंने कामना की कि आने वाले दिनों में देश और अधिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़े। सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, कार्की ने देशभर के नेपाली नागरिकों के बीच एकता, सद्भाव और आत्मीयता की भावना और मजबूत होने का आह्वान किया।

पूजा कार्यक्रम में उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों एवं उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव प्रकाशमणि शर्मा तथा कार्यकारी निदेशक सुवास जोशी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story