धैर्य व कर्म की परीक्षा लेती है विपत्ति और चुनौतियां : बालेन्द्र शाह

WhatsApp Channel Join Now
धैर्य व कर्म की परीक्षा लेती है विपत्ति और चुनौतियां : बालेन्द्र शाह


काठमांडू, 04 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि विपत्ति और चुनौतियां, मनुष्य के धैर्य और कर्म की परीक्षा लेती हैं।

प्रधानमंत्री शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में पूरी निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाना ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा सिखाया गया वास्तविक कर्मयोग है। उन्होंने लिखा, “विपत्ति और चुनौतियां आती हैं, जो हमारे धैर्य और कर्म की परीक्षा लेती हैं। ऐसे समय में पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी भूमिका निभाना ही श्रीकृष्ण द्वारा सिखाया गया वास्तविक कर्मयोग है।”

प्रधानमंत्री शाह ने कामना की कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को अपने कर्तव्य के मार्ग पर अडिग रहने का धैर्य और शक्ति प्राप्त हो। उनका यह संदेश ऐसे समय में आया है, जब नेपाल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story