संविधान के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः बालेन्द्र शाह

WhatsApp Channel Join Now
संविधान के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः बालेन्द्र शाह


काठमांडू, 19 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा है कि यह सरकार संविधान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शाह ने कहा, इस संविधान के अक्षर और भावना दोनों के प्रति यह सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, यदि उसे चलाने वाले हाथ ईमानदार और निरंतर क्रियाशील न हों तो वह केवल एक कागज बनकर रह जाएगा। उन्होंने यह दावा किया कि सरकार सुशासन कायम करने और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा मैं स्पष्ट रूप से कहता हूँ, यह केवल शुरुआत है, अंत नहीं। भ्रष्टाचार और दंडहीनता की जड़ें गहरी हैं लेकिन इन जड़ों को उखाड़ फेंकने वाले हाथ मजबूत हैं और संख्या में अधिक हैं। उन्होंने आगे कहा, सरकार इस बात के प्रति सचेत है कि विकास के लिए सुशासन एक अनिवार्य पूर्व शर्त है।

उन्होंने बताया कि सुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासनिक संरचना के उपयुक्त आकार का निर्धारण और भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (शून्य सहनशीलता) की नीति अपनाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story