नेपाल : प्रधानमंत्री बालेन्द्र ने धमकीपूर्ण भाषा में किया फेसबुक पोस्ट

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल : प्रधानमंत्री बालेन्द्र ने धमकीपूर्ण भाषा में किया फेसबुक पोस्ट


काठमांडू, 01 नवंबर (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने चेतावनी दी है कि सही वक्त आने पर किसी को भी जवाबदेही से बचने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। शाह ने फेसबुक पर एक धमकीपूर्ण पोस्ट के जरिए यह टिप्पणी की। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष घटना या व्यक्ति का जिक्र नहीं किया।

उन्होंने लिखा, “सही वक्त आने पर सबका बुरा वक्त आएगा। किसी को यह सपना नहीं देखना चाहिए कि एक-दो लोग बच निकलेंगे।”

प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी न्यायाधीशों के बिचौलियों के संपर्क में रहने की खबरों और मीडिया संस्थानों में पुलिसकर्मियों की तैनाती को लेकर सरकार की आलोचना के बीच आई है।

शाह की पोस्ट पर प्रधानमंत्री के मुख्य राजनीतिक सलाहकार कुमार बेन ने भी टिप्पणी की। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ‘सही वक्त’ कब आएगा।

रविवार दोपहर बेन ने सोशल मीडिया पर एक अलग पोस्ट में 28 पत्रकारों को टैग किया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या इस सूची में शामिल नहीं किए गए लोगों को भी पत्रकार कहा जा सकता है।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770775 Articles

Share this story