नेपाल में आज सर्वदलीय बैठक, संसद सत्र कल से

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में आज सर्वदलीय बैठक, संसद सत्र कल से


काठमांडू, 01 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल के संघीय संसद सचिवालय ने 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहे संसद सत्र की तैयारी के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी के अनुसार, बैठक दोपहर 1:00 बजे शुरू होगी। बैठक में संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 30 मार्च को मंत्रिपरिषद की सिफारिश के बाद 2 अप्रैल को संघीय संसद का संयुक्त अधिवेशन आहूत किया है। यह 2026 के प्रतिनिधि सभा चुनाव के बाद पहला संसदीय सत्र होगा। इस बैठक में सभामुख (स्पीकर) और उपसभामुख (डिप्टी स्पीकर) के चुनाव सहित महत्वपूर्ण कार्यसूची पर चर्चा होने की उम्मीद है। वर्तमान में प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त छह राजनीतिक दल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story