नेपाल के मुस्लिम सांसद ने संसद में की देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के मुस्लिम सांसद ने संसद में की देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग


काठमांडू, 04 अगस्त (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सांसद ताहिर अली भाट ने मंगलवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम होकर भी हिंदू राष्ट्र के पक्ष में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी हिन्दू राष्ट्रवादी वाली बात का समर्थन करती है, लेकिन उनकी पार्टी हिंसा या 'मारकाट' वाला हिंदू राष्ट्र नहीं चाहती।

मुस्लिम सांसद ने संसद में कहा कि सभी धर्मों के प्रति सद्भाव दिखाते हुए हम 'सैंकड़ों फूलों की एक ही माला' जैसे नेपाली हैं। दुनिया में सभी के अपने-अपने राष्ट्र हैं, लेकिन डेढ़ अरब हिंदुओं का कोई राष्ट्र नहीं है। ताहिर अली ने कहा कि मैं एक मुस्लिम होकर भी हिंदू राष्ट्र वाली पार्टी में हूं और नेपाल को विश्व के एकमात्र हिन्दू राष्ट्र का दर्जा मिलना चाहिए।

सांसद ताहिर अली ने कहा कि जब तक नेपाल एक हिन्दू राष्ट्र के रूप में पहचाना जाता था, तब तक हज में जाने पर नेपाल के मुसलमानों का विशेष स्वागत सत्कार किया जाता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story