नेपाल के एमआरपी नियम के कारण सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंसे

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के एमआरपी नियम के कारण सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंसे


नेपाल के एमआरपी नियम के कारण सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंसे


काठमांडू, 05 मई (हि.स.)।नेपाल सरकार के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से जुड़े नए नियमों को लेकर सीमा शुल्क विभाग की सख्ती के कारण सीमावर्ती वीरगंज

चेक पोस्ट पर सैकड़ों मालवाहक ट्रक फंसे हुए हैं।

वीरगंज सीमा शुल्क विभाग के सूचना अधिकारी उदयसिंह बिष्ट ने मंगलवार को बताया कि प्रतिदिन 200 से अधिक मालवाहक चेक पोस्ट पर पहुंचते हैं। कस्टम क्लियरेंस में विलंब होने के कारण वाहनों की यह भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

बिष्ट ने कहा, “हम कस्टम क्लियरेंस प्रक्रिया कराने के लिए तैयार हैं, लेकिन आयातक फार्म भरने जैसी आवश्यक प्रक्रिया में भाग नहीं ले रहे हैं, जिससे प्रक्रिया रुकी हुई है। सीमा शुल्क विभाग आवश्यक समन्वय कर रहा है और हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द समाप्त होगी।”

उल्लेखनीय है कि नेपाल सरकार ने २८ अप्रैल से आयातित और निर्यातित वस्तुओं पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) का नियम लागू करने का निर्णय लिया, जिसका कड़ा विरोध हो रहा है।

वीरगंज की एकीकृत सुरक्षा सीमा शुल्क जांच चौकी का प्रबंधन संभाल रहे टीआरएस हिमालयन लॉजिस्टिक के इंचार्ज गणेश घिमिरे ने बताया कि कस्टम क्लियरेंस न होने के कारण भारतीय सड़कों पर भी मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह समस्या जल्द से जल्द हल हो।”

वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय प्रतिदिन 50 से 60 करोड़ रुपये तक राजस्व संग्रह करता है। वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद गौतम ने कहा कि यदि यह समस्या लंबे समय तक बनी रहती है तो इससे राज्य और व्यापारियों दोनों को नुकसान होगा, इसलिए आवश्यक समन्वय कर इसे जल्द सुलझाया जाना चाहिए।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story