नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिला

WhatsApp Channel Join Now
नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिला


काठमांडू, 02 अगस्त (हि.स.)। प्रसिद्ध नेपाली पर्वतारोही निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव तीन दिन बाद रविवार को पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर्वत पर मिल गया है। वह ब्रॉड पीक पर तीन दिन पहले लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर लापता हो गए थे।

पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब (एसीपी) के अनुसार निर्मल पुर्जा और उनकी टीम का गुरुवार सुबह हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने के बाद उनसे संपर्क टूट गया था। इससे पहले शनिवार को उनके अभियान का आयोजन करने वाली कंपनी एलिट एक्सपेड ने पाकिस्तानी पर्वतारोही सोहेल साखी सहित अभियान में शामिल सभी सदस्यों की मृत्यु की पुष्टि की थी।

एसीपी की नायला कियानी ने एक आधिकारिक बयान में निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' का शव मिलने की पुष्टि की। एसीपी के बयान में कहा गया, हमें अत्यंत दुख के साथ यह जानकारी साझा करनी पड़ रही है कि स्थल मार्ग से पहुंची बचाव टीम ब्रॉड पीक पर लगभग 5,700 मीटर की ऊंचाई पर निर्मल पुर्जा 'निम्स दाई' के शव तक पहुंच गई है। वहां तीन अन्य शव भी दिखाई दिए हैं, लेकिन उनकी पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बचाव दल सभी शवों को जापानी कैंप तक लाएगा।

एसीपी ने यह भी बताया कि अत्यंत कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव अभियान जारी है। चूंकि, घटनास्थल से प्राप्त जानकारी अभी प्रारंभिक है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि होने तक अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story