नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा


काठमांडू, 18 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के हिमालयी जिलों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह 17 हिमालयी जिलों के तापमान संबंधी आंकड़ों के अनुसार, हुम्ला, जुम्ला रोल्पा, डोल्पा, मनांग, मुस्तांग सहित एक दर्जन जिलों के उत्तरी इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में बीते शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और शुक्रवार को 3.0 डिग्री सेल्सियस था।

इसी तरह संखुआ सभा, रसुवा, बाजुरा, मुगु, कालिकोट जैसी उत्तरी सीमावर्ती इलाको का तापमान शून्य डिग्री के आसपास पहुँच गया है। जहां-जहां तापमान शून्य के आसपास है उन इलाकों में बर्फबारी होने की जानकारी दी गई है। महाशाखा के अनुसार, रविवार सुबह 8:45 बजे काठमांडू का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को यह 13.8 डिग्री और शुक्रवार को 15.0 डिग्री सेल्सियस था।

रविवार को ओखलढुंगा में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, डडेलधुरा में 5.9 डिग्री सेल्सियस, ताप्लेजुंग में 3.7 डिग्री सेल्सियस, वीरेन्द्रनगर में 4.3 डिग्री सेल्सियस, दीपायल में 5.5 डिग्री सेल्सियस , धनकुटा में 5.6 डिग्री सेल्सियस, घोराही में 7.0 डिग्री सेल्सियसऔर पोखरा में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

महाशाखा हर दिन सुबह 8:45 बजे न्यूनतम तापमान और शाम 5:45 बजे दर्ज किए गए अधिकतम तापमान का विवरण अपनी वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक करती है। महाशाखा ने बताया कि फिलहाल देश में पश्चिमी हवाओं का आंशिक प्रभाव बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762870 Articles

Share this story