मिथिला की भाषा, दर्शन, संस्कृति व कला पर आयोजित होगी ‘मिथिला संपदा संवाद शृंखला’

WhatsApp Channel Join Now
मिथिला की भाषा, दर्शन, संस्कृति व कला पर आयोजित होगी ‘मिथिला संपदा संवाद शृंखला’


मिथिला की भाषा, दर्शन, संस्कृति व कला पर आयोजित होगी ‘मिथिला संपदा संवाद शृंखला’


काठमांडू, 24 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के जनकपुर स्थित राजर्षि जनक विश्वविद्यालय और नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक से तीन नवंबर तक ‘मिथिला संपदा संवाद शृंखला’ आयोजित की जाएगी। इसके तहत मिथिला की भाषा, दर्शन, संस्कृति और कला के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार एक से तीन नवंबर तक कार्यक्रम का आयोजन मिथिला की प्राचीन सभ्यता, बौद्धिक परंपरा, दार्शनिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने तथा उन्हें बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मिथिला की भाषा, दर्शन, संस्कृति और कला साझा एवं अमूल्य धरोहर हैं। इस कार्यक्रम से मिथिला के गौरवशाली इतिहास और कलात्मक पहचान के संरक्षण तथा संवर्धन में योगदान मिलने की उम्मीद है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766080 Articles

Share this story