नेपाल में मंत्रालयों की संख्या घटाने से सालाना 20 अरब रुपये की बचत का दावा

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में मंत्रालयों की संख्या घटाने से सालाना 20 अरब रुपये की बचत का दावा


नेपाल में मंत्रालयों की संख्या घटाने से सालाना 20 अरब रुपये की बचत का दावा


काठमांडू, 04 जुलाई (हि.स.)। नेपाल सरकार ने प्रशासनिक सुधार अभियान के तहत संघीय मंत्रालयों की संख्या घटाने से प्रतिवर्ष लगभग 20 अरब रुपये की बचत होने का दावा किया है।

बालेन्द्र सरकार के कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल ने बताया कि सरकार के नीतिगत सुधार कार्यक्रम के तहत संघीय मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 कर दी गई है। इसके बाद 17 सदस्यीय मंत्रिपरिषद का गठन किया गया है, जिससे राज्य के प्रशासनिक खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालयों की संरचना को सुव्यवस्थित करने का यह निर्णय सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए प्रमुख वादों में से एक था।

पोखरेल ने बताया कि सरकार ने एक नया विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार मंत्रालय भी स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि व्यापक संस्थागत और नीतिगत सुधार पहल के तहत सरकार ने ट्रेड यूनियनों को समाप्त करने का निर्णय लिया है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story