काठमांडू की जीवित देवी कुमारी ने किए तलेजु भवानी के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
काठमांडू की जीवित देवी कुमारी ने किए तलेजु भवानी के दर्शन


काठमांडू, 21 अक्टूबर (हि.स.)। काठमांडू की जीवित देवी कुमारी को काठमांडू के हनुमानढोका स्थित तलेजु भवानी के दर्शन कराए गए। तलेजु भवानी के दर्शन कराने की परंपरा के अनुसार, मंगलवार मध्य रात तांत्रिक और वैदिक विधियों से जीवित देवी कुमारी को तलेजु भवानी के दर्शन कराए गए। ऐसी मान्यता है कि तलेजु भवानी के दर्शन से शक्ति प्राप्त होती है।

कुमारी घर के व्यवस्थापक गौतम शाक्य ने बताया कि रथयात्रा के साथ जीवित देवी कुमारी को सुरक्षित रूप से कुमारी घर से तलेजु परिसर तक ले जाया गया। कुमारी को दर्शन कराने के लिए देवी तलेजु भवानी को मंदिर से निकालकर मूल चौक में स्थापित किया गया था। इतिहास के अनुसार, हनुमानढोका दरबार के उत्तर दिशा में स्थित तीन मंजिला, पैगोडा शैली के मंदिर में विराजमान तलेजु भवानी को मल्ल राजाओं ने अपनी कुलदेवी के रूप में स्वीकार किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764180 Articles

Share this story