नेपाल के खोटांग जिले में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के खोटांग जिले में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित


काठमांडू, 18 मार्च (हि.स.)। नेपाल के खोटांग जिले में एयर डायनेस्ट का एक हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक यात्री मामूली रूप से घायल हुआ है।

केपिलासगढी-2 के वडाध्यक्ष मिलन कुमार राई के अनुसार खोटांग निवासी नागमणि राई की पत्नी मनमछी राई का यूके में निधन हो गया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनका शव नेपाल लाया गया। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, इस कारण उसमें शव रखने की जगह नहीं थी, इसलिए शव को अलग वाहन से लाया जा रहा था। नागमणि राई के परिजन हेलीकॉप्टर से काठमांडू से खोटांग आ रहे थे।

उन्होंने बताया कि काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर 9N-AFQ हेलीकॉप्टर आज सुबह 11 बजे उड़ा था। लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में काठमांडू निवासी काजीबहादुर राई के दाहिने पैर में हल्की चोट आई है। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार नागमणि राई, उनके पुत्र बालकुमार राई, पुत्री सम्झना राई, रिश्तेदार लक्ष्मी राई भी घायल हुए हैं।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने भी पुष्टि की है कि काठमांडू से खोटांग जा रहा यह हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।प्राधिकरण के अनुसार एक यात्री के मामूली रूप से घायल होने के अलावा चालक दल और अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घायल काजीबहादुर राई को कंपनी के दूसरे हेलीकॉप्टर से बचाव कर काठमांडू लाया जा चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story