नेपाल में तिब्बती शरणार्थियों के नाम पर यात्रा दस्तावेज जारी करने के आरोप में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में तिब्बती शरणार्थियों के नाम पर यात्रा दस्तावेज जारी करने के आरोप में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गिरफ्तार

नेपाल में तिब्बती शरणार्थियों के नाम पर यात्रा दस्तावेज जारी करने के आरोप में विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव गिरफ्तार

काठमांडू, 03 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुष्पराज भट्टराई को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

नेपाल पुलिस के केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने सोमवार को सिंहदरबार स्थित विदेश मंत्रालय के उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया।

संयुक्त सचिव भट्टराई पर तिब्बती शरणार्थियों के नाम पर गैर-कानूनी तरीके से ट्रैवल डॉक्यूमेंट जारी करने का आरोप है।

सीआईबी आज ही उन्हें काठमांडू जिला अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। उनके खिलाफ पिछले सोमवार को ही मामला दर्ज किया गया था।

सीआईबी के प्रवक्ता एसएसपी अनुपम शमशेर जबरा के अनुसार, विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव भट्टराई पर वर्ष 2011 में तिब्बती शरणार्थी के नाम पर फर्जी लोगों के ट्रैवल डॉक्यूमेंट जारी करने का आरोप है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story