गंगापूर्ण हिमाल पर पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए दो जापानी पर्वतारोहियों के शव मिले

WhatsApp Channel Join Now
गंगापूर्ण हिमाल पर पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए दो जापानी पर्वतारोहियों के शव मिले


गंगापूर्ण हिमाल पर पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए दो जापानी पर्वतारोहियों के शव मिले


काठमांडू, 25 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के मनांग जिले में स्थित गंगापूर्ण हिमाल पर पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए दो जापानी पर्वतारोहियों के शव रविवार को बरामद किए गए हैं। शवों को काठमांडू लाने की तैयारी की जा रही है। आवश्यक जांच के बाद नेपाल स्थित जापानी दूतावास के समन्वय से शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

मनांग के प्रमुख जिला अधिकारी मुक्ति प्रसाद खनाल के अनुसार निस्यांग गांवपालिका स्थित 7,455 मीटर ऊंचे गंगापूर्ण हिमाल पर चढ़ाई के दौरान जापानी नागरिक हिदेसुके तानेइशी और तेत्सु हाशिमोतो शुक्रवार को लापता हो गए थे। दोनों पर्वतारोही काठमांडू स्थित कॉस्मो एडवेंचर कंपनी के माध्यम से नेपाली गाइड के साथ हिमाल आरोहण के लिए गए थे। वे पिछले 15 अक्टूबर से संपर्कविहीन थे।

प्रमुख जिला अधिकारी खनाल ने बताया कि करीब 7,050 मीटर की ऊंचाई से संपर्क टूटने के बाद उनकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और बचाव दल तैनात किए गए थे। तलाशी के दौरान उनके बैग और पर्वतारोहण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी मिले थे। उन्होंने बताया कि लगातार तलाशी अभियान के बाद आज सुबह गंगापूर्ण हिमाल के दक्षिणी हिस्से में करीब 6,300 मीटर की ऊंचाई पर दोनों के शव मिले।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766464 Articles

Share this story