नेपाल में भारतीय वाहनों से अवैध रकम वसूली के आरोप में 3 गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में भारतीय वाहनों से अवैध रकम वसूली के आरोप में 3 गिरफ्तार


नेपाल में भारतीय वाहनों से अवैध रकम वसूली के आरोप में 3 गिरफ्तार


काठमांडू, 29 जून (हि.स.)। नेपाल पुलिस ने भारतीय नम्बर प्लेट वाले वाहनों से अवैध रूप से रकम वसूली करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग के अनुसार विराटनगर महानगरपालिका–15 स्थित रानी भंसार क्षेत्र के पास भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नम्बर प्लेट के सवारी साधनों से अवैध रकम वसूली किए जाने की विशेष सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग और इलाका प्रहरी कार्यालय रानी से खटिएको संयुक्त प्रहरी टोली ने कार्रवाई करते हुए संलग्न व्यक्तियों को पकड़ा। इनमें 63 वर्षीय सुरेश कर्ण, 44 वर्षीय सञ्जय केवट और 67 वर्षीय नरेन्द्र थापा हैं। तीनों ही मोरंग, विराटनगर महानगरपालिका के निवासी हैं। नेपाल पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अवैध वसूली में संलग्न अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story