नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने विदेश सचिव से की विदाई मुलाकात
काठमांडू, 16 सितंबर (हि.स.)। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बुधवार को विदेश सचिव अमृत बहादुर राई से विदाई मुलाकात की।
राजदूत श्रीवास्तव ने बुधवार को विदेश मंत्रालय पहुंचकर विदेश सचिव राई से मुलाकात की। इस दौरान विदेश सचिव राई ने नेपाल-भारत संबंधों को और मजबूत बनाने में राजदूत श्रीवास्तव के योगदान की सराहना की। उन्होंने ऊर्जा, सीमा-पार बुनियादी ढांचे और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल करने में राजदूत श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका की भी प्रशंसा की।
इस मौके पर भारतीय दूतावास के उपप्रमुख डा राकेश पांडे और राजनीतिक विभाग की द्वितीय सचिव गरिमा नौटियाल की भी उपस्थिति थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

