नेपाल में गुजरात के नंबर वाली मर्सिडीज कार लावारिस हालत में मिली

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में गुजरात के नंबर वाली मर्सिडीज कार लावारिस हालत में मिली


काठमांडू, 04 नवंबर (हि.स.)। भारत से सटी नेपाली सीमा क्षेत्र रुपन्देही में गुजरात के नंबर प्लेट वाली भारतीय मर्सिडीज कार बरामद, लावारिस हालत में बरामद की गई है।

रुपन्देही पुलिस ने भारतीय नंबर प्लेट वाली मर्सिडीज कार बरामद की है। जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के अनुसार, मंगलवार को सिद्धार्थनगर नगरपालिका स्थित बसडिलवा से भारतीय नंबर प्लेट वाली कार बरामद की गई। कार का पंजीकरण नंबर जीजे 21 सीबी 6001 है।

पुलिस ने बताया कि कार लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस निरीक्षक चंद्रकिशोर शाह के अनुसार, एक खाली जमीन पर लंबे समय से कार लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, बरामद कार की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये है।

कार को आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए भैरहवा स्थित बेलहिया सीमा शुल्क कार्यालय भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772004 Articles

Share this story