विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से की मुलाकात


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से की मुलाकात


काठमांडू, 04 नवंबर (हि.स.)। नेपाल की यात्रा पर यहां आये भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज यहां विदेश मंत्री शिशिर खनाल से शिष्टाचार मुलाकात की।

बुधवार को विदेश मंत्रालय में मिस्री और खनाल के बीच हुई इस मुलाकात में नेपाल और भारत के बीच बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने तथा दोनों देशों के ऐतिहासिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा हुई।

नेपाल की दो दिवसीय यात्रा के दौरान मिस्री बुधवार को ही काठमांडू पहुंचे थे। नेपाल के विदेश सचिव अमृतबहादुर राई के निमंत्रण पर काठमांडू आए मिस्री की बुधवार को ही अपने समकक्ष राई के साथ द्विपक्षीय औपचारिक वार्ता करने का कार्यक्रम है।

नवंबर के तीसरे सप्ताह में होने वाली प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में मिस्री नेपाल आए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्री के गुरुवार को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772037 Articles

Share this story