न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेशमंत्री खनाल ने एस. जयशंकर से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेशमंत्री खनाल ने एस. जयशंकर से की मुलाकात


न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेशमंत्री खनाल ने एस. जयशंकर से की मुलाकात


काठमांडू, 23 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल ने संयुक्त राष्ट्रसंघ की 81वीं महासभा के अवसर पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारत के विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की।

नेपाल के विदेश मंत्री खनाल ने मुलाकात के दौरान नेपाल में हाल ही में आई विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद भारत सरकार और भारतीय जनता की ओर से व्यक्त की गई एकजुटता तथा तत्काल उपलब्ध कराई गई महत्वपूर्ण सहायता के लिए धन्यवाद दिया।

नेपाल के विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक में दोनों मंत्रियों ने नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न पहलुओं और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच नेपाल और भारत के बीच लंबे समय से कायम घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story