नेपाल ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को भेजी 27 टन राहत सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को भेजी 27 टन राहत सामग्री


काठमांडू, 12 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को 27 टन राहत सामग्री भेजी है। नेपाल के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह यांगून अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर म्यांमार के अधिकारियों को राहत सामग्री सौंपी। विदेश मंत्रालय में दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख संयुक्त सचिव तपस अधिकारी ने यह जानकारी दी। राहत सामग्री में खाद्य पदार्थ, दैनिक उपयोगी वस्तुए और दवाएं शामिल हैं।

यांगून एयरपोर्ट पर नेपाली राजदूत हरीश चंद्र घिमिरे और म्यांमार के अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे। आने वाले दिनों में नेपाल की तरफ से और किस तरह से सहयोग किया जा सकता है इसको लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच संक्षिप्त चर्चा भी हुई। इस दौरान नेपाल के एक अधिकारी ने याद दिलाया कि म्यांमार सरकार ने 2015 के भूकंप के दौरान नेपाल की भी सहायता की थी।

म्यांमार के एक अधिकारी हेउ वाई लविन ने बताया कि भूकंप में अब तक 3,590 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,800 घायल हो गए हैं और 148 लापता हैं। नेपाली राजदूत घिमिरे ने बताया कि म्यांमार में लगभग 150,000 नेपाली काम कर रहे हैं और उनमें से 18 भूकंप में मारे गए थे। इस आपदा में करीब 15 नेपाली अभी भी लापता हैं। 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765438 Articles

Share this story