नेपाल में सरकारी शिक्षकों को वाहन खरीदने पर सरकार चुकाएगी 80% किस्तों का ब्याज

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में सरकारी शिक्षकों को वाहन खरीदने पर सरकार चुकाएगी 80% किस्तों का ब्याज


नेपाल में सरकारी शिक्षकों को वाहन खरीदने पर सरकार चुकाएगी 80% किस्तों का ब्याज


काठमांडू, 09 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने सरकारी शिक्षकों को वाहन खरीदने के लिए ब्याज में राहत देने के प्रावधान सहित शिक्षा (11वां संशोधन) नियमावली को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, माध्यमिक स्तर के प्रथम श्रेणी के शिक्षक 50 लाख नेपाली रुपये तक और द्वितीय श्रेणी के शिक्षक 40 लाख नेपाली रुपये तक का वाहन खरीद सकेंगे।

इसी तरह, माध्यमिक स्तर के तृतीय श्रेणी, निम्न माध्यमिक और प्राथमिक स्तर के सभी श्रेणियों के शिक्षक 4 लाख नेपाली रुपये तक का दोपहिया वाहन खरीद सकेंगे। नियमावली में प्रावधान किया गया है कि बैंक के माध्यम से वाहन खरीदने के लिए मिलने वाले वित्तीय ऋण पर लागत राशि के 80 प्रतिशत तक की किस्तों का ब्याज नेपाल सरकार सब्सिडी के रूप में वहन करेगी।

शिक्षकों को शेष 20 प्रतिशत राशि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके बाद वे वाहन खरीद सकेंगे। प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षक के सेवा में कार्यरत रहने की अवधि तक संबंधित बैंक द्वारा निर्धारित किस्तों का ब्याज सरकार वहन करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story