नेपाल सरकार ने कर्मचारियों को तीन महीने तक विदेश यात्रा न जाने का निर्देश दिया

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल सरकार ने कर्मचारियों को तीन महीने तक विदेश यात्रा न जाने का निर्देश दिया

नेपाल सरकार ने कर्मचारियों को तीन महीने तक विदेश यात्रा न जाने का निर्देश दिया

काठमांडू, 24 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल सरकार ने आगामी तीन महीनों तक किसी भी कर्मचारी को विदेश यात्रा पर न जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् कार्यालय ने मंत्रालयों, आयोगों और सभी संबंधित निकायों को पत्र भेजकर इस व्यवस्था को लागू करने को कहा है।

सरकार के गत 28 मार्च के निर्णय के अनुसार स्वीकृत प्रशासनिक सुधार से संबंधित 100 कार्यसूचियों को उच्च प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह निर्देश जारी किया है।

निर्देश में कहा गया है कि कर्मचारियों के विदेश दौरे पर जाने से सरकार की 100 कार्यसूचियों के कार्यान्वयन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, इसलिए अगले तीन महीनों तक किसी भी कर्मचारी को वैदेशिक भ्रमण के लिए नामांकित न करने का अनुरोध किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story