नेपाल सरकार ने विदेशों से १५ अवैतनिक महावाणिज्य दूत हटाने का फैसला लिया

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल सरकार ने विदेशों से १५ अवैतनिक महावाणिज्य दूत हटाने का फैसला लिया


काठमांडू, 08 मई (हि.स.)। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार ने विदेशों में तैनात 15 मानद महावाणिज्यदूतों और मानद वाणिज्यदूतों को हटाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय शुक्रवार सुबह सिंहदरबार में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिया गया।

कैबिनेट बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव पर विभिन्न देशों में कार्यरत 15 मानद कूटनीतिक प्रतिनिधियों को पदमुक्त करने का फैसला लिया गया है। इनमें जापान, जॉर्डन, मलेशिया, मंगोलिया, हांगकांग, पाकिस्तान, फिलीपींस, केन्या, जर्मनी, नीदरलैंड, नार्वे, स्पेन सहित कुछ अन्य यूरोपीय देश शामिल है।

मंत्रिपरिषद् बैठक ने यह भी निर्णय लिया कि 11 मई को शाम 4 बजे होने वाले संघीय संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से अनुरोध किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story