जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काठमांडू में प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काठमांडू में प्रदर्शन


जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काठमांडू में प्रदर्शन


काठमांडू, 16 मार्च (हि.स.)। नेपाल में जेन-जी आंदोलन की जांच के लिए गठित आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के मैतीघर मंडला में विरोध प्रदर्शन किया।

गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित आयोग ने आंदोलन की जांच पूरी करने के बाद पहले ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। सरकार ने रविवार को ही कैबिनेट बैठक से इस रिपोर्ट को स्वीकृत कर लिया है और संभवतः आज सोमवार को इसके सार्वजनिक होने की संभावना है। आज का यह प्रदर्शन जेन-ज़ी मूवमेंट एलायंस नेपाल, नेपाल जेन-ज़ी फ्रंट और जेन-ज़ी सिविक फोरम के संयुक्त आयोजन में किया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रक्षा बम ने कहा कि जब तक सरकार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने सरकार से तुरंत जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story