नेपाल में पिछले साल जेनजी प्रदर्शन के दौरान मारे गए 7 लोगों की अब तक नहीं हुई पहचान

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में पिछले साल जेनजी प्रदर्शन के दौरान मारे गए 7 लोगों की अब तक नहीं हुई पहचान


काठमांडू, 17 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में पिछले वर्ष सितंबर में हुए जेनजी प्रदर्शन के दौरान मारे गए लोगों में से 7 शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के एसपी तथा प्रवक्ता पवन भट्टराई ने बताया कि जेनजी प्रदर्शन के दौरान केवल काठमांडू में ही 49 लोगों की मृत्यु हुई थी, जिनमें से 7 शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि 42 शवों की पहचान कर संबंधित परिवारों को सौंप दिए गए हैं। काठमांडू के बौद्ध स्थित भाट भटेनी सुपर मार्केट में लगी आग में झुलसने के कारण सात लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने बताया कि ये सभी जली हुई हालत में केवल कंकाल के रूप में बचे थे, इस कारण उनकी पहचान करना संभव नहीं हो पाया है। हम डीएनए परीक्षण की प्रक्रिया में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story