नेपाल को मिलने वाली विदेशी आर्थिक सहायता में साढ़े तीन गुना गिरावट आई

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल को मिलने वाली विदेशी आर्थिक सहायता में साढ़े तीन गुना गिरावट आई


नेपाल को मिलने वाली विदेशी आर्थिक सहायता में साढ़े तीन गुना गिरावट आई


काठमांडू, 26 अक्टूबर (हि.स.)। नेपाल को मिलने वाली विदेशी सहायता की प्रतिबद्धता में साढ़े तीन गुना की गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष के लिए नेपाल सरकार ने 61 अरब 74 करोड़ 54 लाख रुपये विदेशी अनुदान और 248 अरब 28 करोड़ रुपये विदेशी ऋण जुटाने का लक्ष्य रखा है।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026/27 के सितंबर महीने में विदेशी सहायता की प्रतिबद्धता 2 अरब 20 करोड़ 38 लाख नेपाली रुपये रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह राशि 8 अरब 6 करोड़ रुपये थी। इस अवधि में प्राप्त सहायता की पूरी प्रतिबद्धता अनुदान के रूप में थी।

चालू वित्त वर्ष के सितंबर महीने में प्राप्त विदेशी सहायता प्रतिबद्धता में सबसे अधिक 70 प्रतिशत हिस्सा कृषि क्षेत्र का रहा। शिक्षा क्षेत्र की हिस्सेदारी 17.4 प्रतिशत और अन्य क्षेत्रों की हिस्सेदारी 12.7 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ऊर्जा क्षेत्र को सबसे अधिक 84.4 प्रतिशत विदेशी सहायता प्रतिबद्धता प्राप्त हुई थी।

चालू वित्त वर्ष के सितंबर महीने में नेपाल सरकार को 24 करोड़ 3 लाख रुपये का विदेशी अनुदान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, 3 अरब 29 करोड़ 80 लाख रुपये का विदेशी ऋण मिला। इस तरह कुल 3 अरब 53 करोड़ 83 लाख रुपये की विदेशी सहायता नकद के रूप में प्राप्त हुई। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में नेपाल को 42 करोड़ 19 लाख रुपये का विदेशी अनुदान और 4 अरब 57 करोड़ 48 लाख रुपये का विदेशी ऋण प्राप्त हुआ था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766875 Articles

Share this story