नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण पर बात करने विदेश मंत्री आरजू का दिल्ली दौरा तय 

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण पर बात करने विदेश मंत्री आरजू का दिल्ली दौरा तय 


नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के भारत भ्रमण पर बात करने विदेश मंत्री आरजू का दिल्ली दौरा तय 


काठमांडू, 12 दिसंबर (हि.स.)। चीन से बेल्ट एंड रोड इनिसिएटिव कार्यान्वयन समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अब भारत भ्रमण पर जाने को आतुर हैं। चीन से समझौता करने के बाद बीजिंग से काठमांडू लौटने के साथ प्रधानमंत्री ओली ने भारत भ्रमण पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। अब उन्होंने अपने विदेश मंत्री को दिल्ली भेजने का निर्णय लिया है।

इस समय यूरोप के भ्रमण पर रही नेपाल की विदेश मंत्री डॉ आरजू देउवा को प्रधानमंत्री ओली ने दिल्ली जाकर भ्रमण की तारीख तय करने को बोला है। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के कार्यवाहक राजदूत डा सुरेंद्र थापा ने वृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि विदेश मंत्री डा आरजू राणा जर्मनी से 19 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचेगी। कार्यवाहक राजदूत के मुताबिक उनके तीन दिनों के दिल्ली प्रवास के क्रम में भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात करने के लिए समय मांगा गया है।

इधर काठमांडू स्थित विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कृष्ण ढकाल ने भी विदेश मंत्री के यूरोप भ्रमण से काठमांडू आने के बजाय दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय होने की जानकारी दी है। ढकाल ने बताया कि पहले विदेश मंत्री का 20 दिसंबर को काठमांडू आने का कार्यक्रम तय था। लेकिन प्रधानमंत्री के निर्देशन के बाद उनका कार्यक्रम में फेरबदल हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक भारत के विदेश मंत्री से मुलाकात का समय तय नहीं हुआ है लेकिन दिल्ली भ्रमण के दौरान उनकी मुलाकात डॉ एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से हो जाए इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

चीन से लौटने के बाद अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री ओली ने जल्द ही भारत भ्रमण पर जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक उनको भारत भ्रमण का आधिकारिक निमंत्रण नहीं मिला है। चीन से बीआरआई सहित कुछ अन्य गोपनीय समझौता की जानकारी आने के बाद भारत सरकार ओली के भ्रमण की संभावना कम होती जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story