नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब भी 4,875 लोग लापता, 1,252 शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब भी 4,875 लोग लापता, 1,252 शव बरामद


नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में अब भी 4,875 लोग लापता, 1,252 शव बरामद


काठमांडू, 03 सितंबर (हि.स.)। रसुवा के भोटेकोशी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में लापता हुए लोगों में से अब तक 1,252 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से दोपहर 12 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार बाढ़ में लापता लोगों में से 1,252 लोगों के शव बरामद हुए हैं।प्राधिकरण के मुताबिक रसुवा में 127, नुवाकोट में 177, धादिङ में 60, गोरखा में 69, तनहुँ में 38, नवलपरासी पूर्व में 218, नवलपरासी पश्चिम में 208 और चितवन में 355 शव बरामद किए गए हैं। प्राधिकरण के अनुसार बाढ़ के बाद अभी भी 4,875 लोग लापता हैं, जबकि अब तक 11,993 लोगों का सुरक्षित उद्धार किया जा चुका है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story