बाढ़ में फंसी 64 वर्षीय महिला को 11वें दिन जीवित निकला गया
Sep 5, 2026, 15:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
काठमांडू, 05 सितंबर (हि.स.)। नेपाल के नुवाकोट जिले में बाढ़ में फंसी एक महिला को 11वें दिन सुरक्षित बाहर निकाला गया। सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने शनिवार को नुवाकोट जिले के विदुर वेत्रावती स्थित एक घर से महिला का रेस्क्यू किया।
सशस्त्र पुलिस बल के मुताबिक, रेस्क्यू की गई महिला की पहचान वेत्रावती निवासी 64 वर्षीय चण्डिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है। उन्हें उनके ही घर की चौथी मंजिल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
उनकी खराब हालत को देखते हुए हेलीकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए काठमांडू भेजा गया जहां सैनिक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

