नेपाल में बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से 2 दिसंबर तक मांगी आपत्ति

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से 2 दिसंबर तक मांगी आपत्ति


नेपाल में बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से 2 दिसंबर तक मांगी आपत्ति


काठमांडू, 25 नवंबर (हि.स.)। नेपाल में 26 अगस्त को त्रिशूली-भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता हुए 213 भारतीय नागरिकों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेपाल सरकार ने लापता भारतीय नागरिकों की सूची में शामिल लोगों के परिजनों से विवरण में किसी भी तरह की त्रुटि, संशोधन या आपत्ति होने पर 2 दिसंबर तक जानकारी देने को कहा गया है।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार नेपाल के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 213 लापता भारतीय नागरिकों की सूची अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित की है। दूतावास ने कहा है कि यदि लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्यों को सूची में शामिल नाम, व्यक्तिगत विवरण या अन्य जानकारियों को लेकर कोई आपत्ति है अथवा उसमें संशोधन या नाम जोड़ने एवं हटाने का अनुरोध करना है, तो वे 2 दिसंबर से पहले भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए दूतावास ने ईमेल eoikathmandufloodsupport@gmail.com और मोबाइल नंबर +9779851316807 जारी किया है। इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। दूतावास के मुताबिक आपत्तियां और संशोधन संबंधी सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल सरकार अंतिम सूची तैयार कर लापता व्यक्तियों को औपचारिक रूप से मृत घोषित करेगी। इसके बाद भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय प्रशासन से संबंधित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

इस दौरान लापता व्यक्तियों के परिजनों से कुछ अतिरिक्त जानकारियां और आवश्यक दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। दूतावास ने कहा है कि इस संबंध में आगे की जानकारी आने वाले दिनों में उपलब्ध कराई जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783090 Articles

Share this story