भोटेकोशी बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक की शाखा से १.५ करोड़ नकद और 50 करोड़ रुपये का सोना बरामद
Aug 31, 2026, 09:36 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
काठमांडू, 31 अगस्त (हि.स.)। भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबी नुवाकोट के त्रिशूली स्थित कृषि विकास बैंक की शाखा से नकदी, सोना-चांदी सहित अन्य कीमती धातुएं सुरक्षित बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 10 भाद्र को आई बाढ़ में डूबी कृषि विकास बैंक की त्रिशूली-ढुंगे शाखा से करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य का सोना, लगभग डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि रविवार को करीब 8 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद सोना-चांदी, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

