नेपाल के वित्तमंत्री स्वर्णिम वाग्ले तुर्किये रवाना, जलवायु सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के वित्तमंत्री स्वर्णिम वाग्ले तुर्किये रवाना, जलवायु सम्मेलन में लेंगे हिस्सा


काठमांडू, 10 नवंबर (हि.स.)। नेपाल के वित्तमंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 31वें कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज में हिस्सा लेने के लिए तुर्किये रवाना हो गए। वाग्ले टर्किश एयरलाइंस की उड़ान से काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जलवायु सम्मेलन के मेजबान शहर अंताल्या के लिए रवाना हुए।

वह वहां नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे और जलवायु परिवर्तन तथा सतत आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर देश का पक्ष रखेंगे। इस दौरान उनके करीब आधा दर्जन उच्चस्तरीय सत्रों में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। यह सम्मेलन 9 से नवंबर से शुरू हो चुका है। इसका समापन 20 नवंबर को होगा।

नेपाली प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे विदेशमंत्री शिशिर खनाल पहले ही वहां पहुंच चुके हैं। वाग्ले का 15 नवंबर को स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774654 Articles

Share this story