नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा 11 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा 11 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे


नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा 11 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे


काठमांडू, 07 अगस्त (हि.स.)। निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा 11 अगस्त को स्वदेश लौटने वाले हैं। इस बात की जानकारी स्वयं देउवा की तरफ से मीडिया संस्थानों को भेजे गए ई-मेल के जरिए दी गई है। हालांकि, उसमें यह स्पष्ट नहीं है कि उनके साथ में उनकी पत्नी तथा पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू देउवा भी आ रही है या नहीं।

अपने ई-मेल में नेपाली कांग्रेस पार्टी के पूर्व सभापति समेत रहे शेर बहादुर देउवा ने जानकारी दी है कि राजधानी काठमांडू में 13 अगस्त को होने वाली पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक देउवा समूह की तरफ से रखी गई है।

नेपाली कांग्रेस पार्टी के नेता प्रकाश शरण महत ने भी देउवा के वापसी की पुष्टि कर दी है। महत के अनुसार देउवा 11 अगस्त को रात 9:45 बजे कैथे पैसिफिक एयरलाइंस से हांगकांग से 11 अगस्त को नेपाल लौटने वाले हैं और इसके बाद 13 अगस्त को पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उम्मीद है कि पार्टी के अधिक से अधिक नेता और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story