नेपाल के दोलखा जिले में मतपत्र लूटने वाले पोलिंग बूथ एजेंट को पुलिस ने हिरासत में लिया
काठमांडू, 05 मार्च (हि.स.)। नेपाल के तामाकोशी गाउँपालिका के वार्ड नंबर 4 स्थित मालु मतदान केन्द्र पर मतदान अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।स्थानीय कर्मचारियों पर हाथापाई की कोशिश होने के बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी। इसके बावजूद मतदान प्रक्रिया अभी तक बाधित है।
सहायक प्रमुख जिला अधिकारी औलाख बहादुर आले ने बताया कि मतदान शुरू नहीं हो पाया है और समस्या का समाधान करने के लिए चर्चा और बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि बूथ एजेंटों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, क्योंकि मतपत्रों की लूटपाट की कोशिश होने लगी थी। आले ने स्पष्ट किया कि बैलेट पेपर लूटने का प्रयास करने वाले पोलिंग एजेंट को नियंत्रण में लिया गया है। उन्हें केवल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

