नेपालः प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे आगे

WhatsApp Channel Join Now
नेपालः प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी सबसे आगे


काठमांडू, 06 मार्च (हि.स.)। नेपाल में प्रतिनिधि सभा सदस्य निर्वाचन के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सामने आने लगे हैं।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है। कुल 165 सीटों में से अब तक करीब 60 सीटों का रुझान मिल रहा है, जिसमें 51 सीटों पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अधिकांश जिलों में मतगणना रात से ही शुरू कर दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्य निर्वाचन कार्यालयों में मतों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक नेपाली कांग्रेस 5, के पी ओली की पार्टी नेकपा एमाले 4 और प्रचण्ड की पार्टी सिर्फ 1 सीटपर ही आगे है। इन सीटों पर दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के उम्मीदवार बहुत ही कम मतों से पीछे चल रहे है।

निर्वाचन आयोग ने बताया कि प्रत्यक्ष प्रणाली के तहत जीते हुए उम्मीदवारों के परिणाम क्रमशः घोषित किए जाएंगे, जबकि समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के लिए दलों को मिले कुल मतों की गणना अलग से की जा रही है। आयोग का कहना है कि सभी क्षेत्रों की मतगणना पूरी होने में कुछ समय लग सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story