नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी दल को दो-तिहाई बहुमत की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी दल को दो-तिहाई बहुमत की संभावना


नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी दल को दो-तिहाई बहुमत की संभावना


काठमांडू, 07 मार्च (हि.स.)। प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना जारी रहने के बीच नेपाल के इतिहास में पहली बार किसी एक दल को दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

ताजा रुझानों के अनुसार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) तेजी से दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है। 165 सीटों पर हुए प्रत्यक्ष निर्वाचन में इस पार्टी के द्वारा 120 से अधिक सीटे मिलती दिखाई दे रही है।

शनिवार सुबह 9 बजे तक यह पार्टी 22 सीट जीत चुकी है, जबकि 99 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए है। अधिकांश सीटों पर बड़ी बढ़त होने के कारण इन क्षेत्रों में भी जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

अबतक के रुझानों को देखें तो रास्वपा प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत 120 से अधिक सीटें पार करती हुई दिखाई दे रही है। यदि इसी अनुपात में समानुपातिक मत भी प्राप्त होते हैं तो पार्टी के लिए दो-तिहाई बहुमत हासिल करना संभव माना जा रहा है। यदि यह परिणाम अंतिम रूप लेता है तो नेपाल के संसदीय इतिहास में पहली बार किसी एक पार्टी को इतना बड़ा जनादेश मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story