नेपाल में शिक्षा मंत्री के खिलाफ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में शिक्षा मंत्री के खिलाफ विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग


काठमांडू, 23 जुलाई (हि.स.)। नेपाल के शिक्षा मंत्री सस्मित पोखरेल के खिलाफ आज विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। नारेबाजी और प्रदर्शन करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

शिक्षा मंत्री पोखरेल गुरुवार को विश्वविद्यालय के 67वें वार्षिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कीर्तिपुर पहुंचे थे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के बाहर मंत्री पोखरेल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। काठमांडू जिला पुलिस परिसर के एसपी पवन कुमार भट्टराई ने इसकी पुष्टि की। प्रदर्शन में शामिल युवा नेपो बेबी मुर्दाबाद और मेरिटोक्रेसी लागू करो जैसे नारे लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story