नेपाल में 12 घंटे के अंतराल में दो भूकंप के झटके

WhatsApp Channel Join Now
नेपाल में 12 घंटे के अंतराल में दो भूकंप के झटके


काठमांडू, 23 मार्च (हि.स.)। पश्चिम नेपाल में 12 घंटे के अंतराल में दो भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल के समय में देश के पश्चिमी हिस्सों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

सोमवार दोपहर 1:14 बजे बझांग के रयाल केंद्र के आसपास 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसी तरह सुबह 3:51 बजे दार्चुला के मुराई केंद्र के आसपास 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे पहले 17 मार्च को दार्चुला के सिटौला केंद्र में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। गत 6 मार्च को बझांग के चैनपुर केंद्र में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story