धनुषा और सिरहा के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी, सुबह 5 से 10 बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की छूट

WhatsApp Channel Join Now
धनुषा और सिरहा के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी, सुबह 5 से 10 बजे तक आवश्यक सामान खरीदने की छूट


काठमांडू, 01 अगस्त (हि.स.)। नेपाल के धनुषा और सिरहा जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू आदेश अभी भी लागू है। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने लोगों को आवश्यक दैनिक उपभोग की वस्तुएँ खरीदने के लिए सुबह 10:00 बजे तक घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी है।

दोनों जिलों के जिला प्रशासन कार्यालयों के अनुसार, कर्फ्यू के दौरान अस्पताल, औषधि दुकानें, हवाई सेवाएँ, रसोई गैस की आपूर्ति, पेट्रोलियम पदार्थों का परिवहन एवं बिक्री, एम्बुलेंस सेवा, दमकल, शव वाहन तथा पेयजल और दूध की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएँ नियमित रूप से संचालित होती रहेंगी।

इसके अलावा, स्वास्थ्यकर्मी, सरकारी कर्मचारी, पत्रकार, नेपाल रेडक्रॉस के कर्मचारी, तीर्थयात्री, मरीज तथा हवाई अड्डे की यात्रा करने वाले यात्रियों को संबंधित निकाय द्वारा जारी वैध परिचय पत्र या हवाई टिकट दिखाने पर कर्फ्यू के दौरान आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Share this story